संसाधन

प्राकृतिक साधन:-

Talabतालाब: ग्राम पंचायत में सभी गाँवों में कुल मिला कर 3 तालाब है जिनका प्रयोग सिचाई करने में किया जाता है तालाब में पशुओं एवं कपड़े के धोने से तालाब का पानी गंदा हो जाता है इस तालाब से सिचाई बहुत मात्रा में होती है इस तालाब में बरसाती पानी रहता है एवं इसमें मछली पालन का कार्य भी होता है|

नदी: ग्राम पंचायत में 1 नदी है जिससे की गाँवों के लोगों को खेती के लिए पानी की सुभिधा रहती है और गाँव के जानवरों को  पीने के पानी की कमी नही रहती है जिससे गाँव की फसल अच्छी होती है|


व्यक्तिगत संसाधन:-

kunwaग्राम पंचायत में कुल 30 हॅंडपंप लगे है और ज़रूरत के अनुसार और हॅंडपंप गाँवों में लगवा दिए जाएँगे| ग्राम पंचायत में कुल 3 कुएँ है वैसे तो पहले कई कुएँ थे पर धीरे-धीरे सभी बंद हो गये है और जो बचे हैं वे भी बंद होने की कगार पर है| और लोगों के अपने घरों में भी हॅंडपंप है|

मानव संसाधन:-
ग्राम पंचायत में मजदूरों की संख्या: 35% है
किसानो की संख्या: 60% है
नौकरी करने वाले: 4% है

सस्कृतिक साधन:-
Hanuman
ग्राम पंचायत में एक हनुमान मंदिर स्थित है गाँव में रामनवमी का पर्व बड़े उल्लास के साथ मनाया जाता है|

Mandir
पंचायत में आकर्षण का केंद्र प्राचीन शिव मंदिर है यह बहुत ही प्राचीन मठ है इसका निर्माण बेनिराम एवं कन्यैहाराम दो भाइयों ने मिलकर किया था| यह मठ पहाड़ के उपर बना हुआ है जो काफ़ी शोभनीय एवं सुंदर दिखता है यहाँ प्रत्येक साल शिवरात्रि के दिन  विशाल मेला लगता है|

आने जाने के संसाधन:-
एक जगह से दूसरी जगह जाने आने के लिए सरकारी, प्राइवेट बसें, प्राइवेट गाड़ियाँ, ट्रेन, एवं लोगो के पास अपने साधन भी है| यहाँ पर आने-जाने के लिए प्रदेश की सभी जगह से बस, ट्रेन, एवं व्यक्तिगत साधन मिलते है|